फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दस सालों से नही हुई शीतलागंज-किठावर मार्ग की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय ब्लॉक के शीतलागंज बाजार से किठावर को जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। इससे क्षेत्रवासियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। कई गांवों को जोड़ने वाली यह सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। जगह-जगह से पिच गायब है व गिट्टियां बिखरी हुई हैं।
सबसे बड़ी समस्या तो इस मार्ग पर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पुन्नपुर और प्राथमिक विद्यालय पुन्नपुर स्थित है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। उन लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय उमेश कुमार, बृजेश सिंह, रंजीत कुमार सहित कई लोगों का कहना है कि सड़क दो दशक पहले बनाई गई थी। दस सालों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे सड़क जर्जर हो गई है। अमेठी जिले को यह प्रतापगढ़ के किठावर बाजार से जोड़ती है।
सड़क मरम्मत को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जन प्रतिनिधियों तक से गुहार लगाई गई इस समस्या को किसी ने गंभीरता पूर्वक नहीं लिया। पीडब्ल्यूडी के जेई अमित पाठक ने बताया कि सड़क के नवीनीकरण का प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। बजट मिलते ही सड़क का नवीनीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें