फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसाद में मिलावट कर किया जा रहा धर्म भ्रष्ट: मौनी महाराज

Sat, 21 Sep 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तिरुपति बाला जी के भोग प्रसाद में मिलावट कर धर्म को भ्रष्ट करने का आरोप लगाते हुए सगरा आश्रम पीठाधीश्वर का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पीठाधीश्वर शासन से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


गौरीगंज के बाबूगंज स्थित सगरा आश्रम पीठाधीश्वर ने शुक्रवार को एक वीडियो बयान जारी कर भगवान तिरुपति बाला जी के भोग में चर्बी और मछली तेल डाल कर हिंदुओं का धर्म नष्ट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि करोड़ों लोग भगवान के दर्शन-पूजन करते हैं।
भगवान के भोग में मिलावट करना एक गंभीर अपराध है। अपराधी धर्म भ्रष्ट करने के साथ संत महात्मा व विद्वान लोग हताहत हैं। लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। वहीं से भगवान राम लला के लिए प्रसाद के रूप में लड्डू आ रहा है। पूरे देश के लोग प्रसाद ले कर आते है। जिसका सेवन लोग कर रहे है।
विज्ञापन

मौनी स्वामी ने केंद्र व प्रदेश सरकार से कार्रवाई करने की मांग की है। लाइसेंसधारी दुकानदार से शुद्ध प्रसाद बिक्री करने की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें