फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पंचायतों में 28 करोड़ की धनराशि से होंगे विकास कार्य

Sat, 21 Sep 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 15वां वित्त आयोग ने 28 करोड़ रुपये टाइड व अनटाइड फंड के रूप में जारी किए हैं। इसमें पेयजल, स्वच्छता, सड़क, नाली आदि के कार्य किए जाएंगे। जिला पंचायतीराज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि पंचायतों के विकास कार्य में तेजी आएगी।वित्त आयोग की ओर से जारी धनराशि को पंचायतों के बैंक खाते में भेजा गया है। पंचायतीराज विभाग के अनुसार टाइड फंड के रूप में पेयजल, स्वच्छता आदि कार्य के लिए करीब 16 करोड़ रुपये व अन्य विकास के कार्य अनटाइड फंड से किए जाएंगे। जिसके लिए करीब 12 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 15वां वित्त आयोग की ओर से ग्राम पंचायतों के लिए 70 प्रतिशत तो जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के लिए 15-15 प्रतिशत धनराशि जारी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें