राजकीय इंटर कॉलेज पिंडोरिया में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ लगाती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्र
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज पिंडोरिया भेंटुआ में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ में खुशी ने पहला, दीपांशी ने दूसरा और योगिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। परिणाम घोषित होने के बाद विजेता छात्राओं की सराहना की गई। प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अन्य प्रतिभागियों के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिला।
प्रधानाचार्य विजय प्रकाश यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। ऐसी गतिविधियों से बच्चों में अनुशासन, नियमित अभ्यास और खेल भावना विकसित होती है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और उनमें सुधार करने का अवसर मिलता है।