फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हाथ की जटिल सर्जरी से मिली राहत

Sat, 13 Dec 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। चार साल पहले दुर्घटना में घायल मरीज को जिला अस्पताल गौरीगंज में बेहतर उपचार मिला। उनके हाथ की जटिल सर्जरी करीब छह माह पहले की गई और अब वह काफी हद तक बेहतर महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ ने उनका हाल जाना। उन्हें एक और सर्जरी कराने की सलाह भी दी।
विज्ञापन



जामों के उमराडीह निवासी शौकत अली (54) भोपाल में चार वर्ष पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उनकी दाहिने हाथ की दोनों हड्डी टूटकर बाहर निकल आई थीं। उस दौरान भोपाल में ऑपरेशन हुआ, लेकिन हाथ काम नहीं कर रहा था। करीब तीन साल पूर्व उन्होंने रायबरेली में फिर ऑपरेशन कराया, फिर भी आराम नहीं मिला। वह दाहिने हाथ से कोई काम नहीं कर पा रहे थे। जून में शौकत को हाथ में दर्द हुआ तो उन्होंने जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव शुक्ल को दिखाया।


चिकित्सक ने उनके हाथ की जटिल सर्जरी की। पैर की हड्डी हाथ में लगाई गई, जिससे उनके हाथ की एक हड्डी जुड़ गई। शुक्रवार को वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आए। बताया कि अब उनका हाथ काम करने लगा है। अभी उनके हाथ की दूसरी हड्डी ठीक से नहीं जुड़ी है। चिकित्सक ने उसकी भी सर्जरी कराने की सलाह शौकत को दी है।
विज्ञापन



डॉ. राजीव शुक्ला ने बताया कि जांच में पता चला कि हाथ की हड्डियां नहीं जुड़ने के साथ हाथ छोटा हाे गया है। कहा कि जटिल ऑपरेशन के दौरान मरीज के पैर की हड्डी निकाल कर हाथ में लगाई। करीब छह माह बाद मरीज के हाथ व पैर की हड्डी जुड़ गई है। मरीज पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें