फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इंटरसिटी की चपेट में आया व्यवसायी, मौत

Sat, 13 Dec 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज। खालिसपुर निवासी व्यवसायी इलियास मोहम्मद खान (45) की शुक्रवार दोपहर गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर रायबरेली-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर सरवन गांव के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



इलियास के भाई शाह मोहम्मद खान ने बताया कि वह सुबह पिता के साथ जुमे की नमाज में गया था। नमाज के बाद पिता को घर छोड़कर कहीं चला गया। इसके बाद वह किस वजह से रेल लाइन के पास पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं है। कुछ देर बाद सूचना मिली कि वह लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।


भाई गांव से तीन किलोमीटर दूर रेल ट्रैक तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी नंद हौशिला यादव ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। रेल लाइन तक उसके पहुंचने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। परिजन तहरीर देंगे तो उसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन






परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इलियास की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी जुबेदा खातून कई बार बेहोश हो गईं। वह कहती रहीं कि घर से निकलते समय उन्होंने जल्द लौटने की बात कही थी, मगर खबर मौत की मिली। सात वर्षीय इमाज, पांच वर्षीय बिलाल और तीन वर्षीय ऐजल मां को रोते देख उनसे लिपटकर रोते रहे। यह देख मौजूद लोग भी भावुक हो गए। पांच माह की बेटी दादा यार मोहम्मद और दादी मोमिना निशा की गोद में सिसकती रही। इलियास डेढ़ माह पहले विदेश से लौटे थे। वह गांव में कभी व्यवसाय करते, कभी गल्ला खरीदते, कभी कपड़ों की दुकान संभालते थे। बच्चों की शिक्षा सुधारने की इच्छा से वह विदेश गया था। मौत की खबर से परिजन शोक में हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें