फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कबीर बैठका का कायाकल्प शुरू

Mon, 15 Sep 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तिलोई तहसील क्षेत्र के अगौना गांव स्थित बाबा साहब कबीर बैठका का कायाकल्प अब धरातल पर उतरने लगा है। पर्यटन विभाग की ओर से स्वीकृत 76.82 लाख रुपये की परियोजना पर कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य यूपी प्रोजेक्ट काॅर्पोरेशन पूरा करेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और परिसर के सुंदरीकरण के लिए कई नए निर्माण कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन




महंत बाबा हीरालाल दास ने बताया कि करीब 300 वर्ष पुराना यह स्थल क्षेत्र की आस्था का केंद्र है। दीपावली के बाद पंचमी और छठ पर यहां हर साल दो दिवसीय मेला, भजन-कीर्तन और सत्संग होता है। अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, लखनऊ और बाराबंकी सहित कई जिलों से हजारों लोग दर्शन और कार्यक्रमों में शामिल होने आते हैं। अब तक श्रद्धालुओं को ठहरने और शौचालय की कमी से असुविधा होती थी। खुले में रुकना और शौच जाना सबसे बड़ी समस्या थी। महिलाओं और साधु-संतों को विशेष कठिनाई का सामना करना पड़ता था।



ग्राम प्रधान रवि तिवारी और महंत बाबा हीरालाल दास ने इन समस्याओं को लेकर राज्यमंत्री मंयकेश्वर शरण सिंह से पहल करने का अनुरोध किया था। उनकी कोशिश पर पर्यटन विभाग ने प्रस्ताव को मंजूरी दी। अब बैठका परिसर में ठहरने की जगह, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और सुंदरीकरण के कार्य शुरू हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस विकास कार्य से धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ेगा। सुविधाएं मिलने पर श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा। इससे मेला और सत्संग की भव्यता बढ़ेगी और गांव की पहचान को नया आयाम मिलेगा। क्षेत्रीय लोगों को भी रोजगार और कारोबार का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन





मानक के अनुसार पूरे होंगे कार्य
एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि बाबा साहब कबीर बैठका के कायाकल्प की योजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानक के अनुसार पूरे किए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को स्थायी सुविधा मिल सके और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें