शाहगढ़। कृषि विभाग और पंचायत सहायकों की ओर से बुधवार को गरथोलिया, राजापुर कौहार, सेवई हेमगढ़ और हरदोईया ग्राम पंचायत भवनों में फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर आयोजित किया गया। शिविर में किसानों का पंजीकरण कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई। एडीओ कृषि अशोक खरे ने बताया कि चारों ग्राम पंचायतों में कुल 35 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री की गई। उन्होंने किसानों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की, ताकि उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ मिल सके। शिविर में विभागीय कर्मचारी और पंचायत सहायक मौजूद रहे।