अमेठी सिटी। कानपुर के विंग कमांडर कमांडिंग ऑफिसर ए गुणशेकर ने बताया है कि भारतीय वायु सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को 27 जनवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
भर्ती में एक जनवरी 2005 और एक जुलाई 2008 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच जन्म लेने वाले अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण की ऑनलाइन परीक्षा 22 मार्च को प्रस्तावित है। पंजीकरण एवं अधिसूचना का लिंक https://agnipathvayu.cdac.in वेबसाइट पर उपलब्ध है। बताया है कि योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पारदर्शी ढंग से संपन्न होगी। (संवाद)