ताला स्थित उपनिदेशक कृषि कार्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में क
अमेठी सिटी। ताला स्थित कृषि उपनिदेशक कार्यालय में शनिवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में करीब 30 किसानों ने खेती-किसानी से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। किसानों ने उर्वरक की उपलब्धता, सरकारी योजनाओं का लाभ, योजनाओं की जानकारी और खेती से जुड़ी स्थानीय दिक्कतों का मुद्दा उठाया। कृषि उपनिदेशक सत्येंद्र तिवारी ने किसानों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का भरोसा दिया।
कृषि उपनिदेशक ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए फार्मर रजिस्ट्री की उपयोगिता समझाई। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री होने से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। उन्होंने सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की।
ताला निवासी मनोज कुमार ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव स्तर पर आसानी से मिलनी चाहिए। कटरा हुलासी निवासी शरद कुमार ने फसल के समय पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
दरखा निवासी रामशंकर ने कृषि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने की बात कही। अहिरवाल निवासी राम सुमेर यादव ने खेती से जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग रखी।
पूरे शिव गुलाम निवासी विनोद कुमार ने किसानों और विभाग के बीच नियमित संवाद की जरूरत बताई। रामजस यादव ने योजनाओं की जानकारी समय से किसानों तक पहुंचाने की मांग की। करुणा सागर ने स्थानीय स्तर पर खेती से जुड़ी समस्याओं के समाधान की बात रखी। राम सजन मौर्य ने भी किसानों की दिक्कतों को अधिकारियों के सामने रखा।
जंगल टिकरी निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया किसानों को सरल तरीके से समझाने की मांग की। कुलदीप बघेल और नियाज अहमद ने भी खेती से जुड़ी समस्याएं रखीं।
बेनीपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने अधिक से अधिक किसानों को विभागीय योजनाओं से जोड़ने की बात कही। मिथिलेश शुक्ला ने भी खेती-किसानी से जुड़ी समस्याएं उठाईं।
कार्यक्रम में मौजूद अन्य किसानों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। कृषि उपनिदेशक ने सभी मुद्दों को सुनते हुए संबंधित समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया। कार्यक्रम के अंत में किसानों को नीम के पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।