फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 28 बार की शिकायत, नहीं मिला कब्जा

Sun, 20 Sep 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को फरियादी अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों के सामने पहुंचे। मुसाफिरखाना तहसील में अढ़नपुर निवासी पवन कुमार सिंह ने जिलाधिकारी संजय चौहान को अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि पत्थर नसब के बाद भी नौ साल से अपनी जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका है। 28 बार से अधिक अधिकारियों से शिकायत कर चुका हूं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


जमीन पर कब्जा पाने के लिए लगातार तहसील के चक्कर लगा रहा हूं। पवन ने कहा कि जमीन का मामला लंबे समय से अधिकारियों के सामने रखने के बाद भी उसे कब्जा नहीं मिल पाया। उन्होंने इसके लिए तहसील प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।

बेसारा पूरब निवासी माता प्रसाद ने दूसरी बार शिकायत करते हुए बताया कि विपक्षियों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। हदबरारी की कार्रवाई होने के बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं मिला। आरोप लगाया कि विपक्षी उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। पलिया चंदापुर निवासी अमन तिवारी भी दूसरी बार शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी संक्रमणीय भूमि है, जो आबादी से लगी है।
आरोप है कि कुछ ग्रामीण आबादी के साथ उनकी जमीन पर भी कब्जा कर रहे हैं। गौरीगंज में हसरमपुर निवासी माया देवी ने एडीएम ज्योति सिंह को बताया कि रंजिश के चलते 14 सितंबर को विपक्षियों ने घर में घुसकर उनकी पिटाई की। उनका कहना था कि घटना के बाद थाने में पांच बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें