अमेठी सिटी। बाल विकास परियोजना महिला के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में 28 कार्यकर्ता और 1028 सहायिकाओं के रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे। इनकी तैनाती को लेकर विभागीय कवायद शुरू हो गई है। ब्लॉकवार सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के अलग-अलग पदों की सूची तैयार कर विभाग ने अनुमोदन के लिए जिला प्रशासन को दी है।
जिले के सभी ब्लॉकों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए आरक्षणवार सूची तैयार की गई है। ब्लॉक अमेठी में सामान्य के 37, अन्य पिछड़ा वर्ग के 20 व अनुसूचित के 18 पद पर सहायिकाओं की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा ब्लॉक भादर में सामान्य के 35, अन्य पिछड़ा वर्ग के 11 व अनुसूचित के 18 पद, ब्लॉक भेंटुआ में सामान्य के 31, अन्य पिछड़ा वर्ग के 11 व अनुसूचित जाति के 19 पद, ब्लॉक संग्रामपुर में सामान्य के 27, अन्य पिछड़ा और अनुसूचित वर्ग के 14-14 रिक्त पद भरे जाएंगे।
ब्लॉक गौरीगंज में सामान्य के 46, अन्य पिछड़ा वर्ग के 19 व अनुसूचित जाति के 20 पद, ब्लॉक जामों में सामान्य के 48, अन्य पिछड़ा वर्ग के 33 व अनुसूचित जाति के 26 पद, ब्लॉक शाहगढ़ में सामान्य के 22, अन्य पिछड़ा वर्ग के 14 व अनुसूचित जाति के 11 पद पर सहायिकाओं की भर्ती होगी। ब्लॉक मुसाफिरखाना में सामान्य के 59, अन्य पिछड़ा वर्ग के 27 व अनुसूचित जाति के 24 पद, ब्लॉक जगदीशपुर में सामान्य के 57, अन्य पिछड़ा वर्ग के 31 व अनुसूचित जाति के 25 पद, ब्लॉक बाजारशुकुल में सामान्य के 54, अन्य पिछड़ा वर्ग के 24 व अनुसूचित जाति के 12 रिक्त पद भरे जाएंगे।
वहीं ब्लॉक तिलोई में सामान्य के 39, अन्य पिछड़ा वर्ग के 22 व अनुसूचित जाति के 21 पद, सिंहपुर में सामान्य के 20, अन्य पिछड़ा वर्ग के 14 व अनुसूचित जाति के 12 और बहादुरपुर में सामान्य के 48, अन्य पिछड़ा वर्ग के 26 व अनुसूचित जाति के 19 रिक्त पदों पर सहायिकाओं की भर्ती की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लॉकवार आरक्षण की सूची तैयार कर अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी को भेजी गई है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
भर्ती मेरिट के आधार पर होगी। रिक्त पदों पर केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी। विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।