फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डेंगू जांच के नाम पर वसूली की होगी जांच

Fri, 15 Sep 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अमर उजाला ने 14 सितंबर के अंक में डेंगू जांच के नाम पर खुली लूट की खबर प्रकाशित कर निजी पैथालॉजी में हाे रही मनमानी का मामला उजागर किया था। इसे संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने जांच कराने का निर्णय लिया है। रेट निर्धारण को लेकर नोडल अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। सभी पैथालॉजी संचालकों को प्रतिदिन होने वाली डेंगू की जांचों का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि डेंगू को लेकर विभाग पूरी तरह से गंभीर है। सरकारी अस्पतालोें में डेंगू की जांच निशुल्क होती है। ऐसे में किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जिले में 14 दिन में चार डेंगू संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 19 संदिग्ध डेंगू के मरीज मिलने के बाद उनकी एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। जगदीशपुर ब्लाॅक क्षेत्र में सबसे अधिक डेंगू संदिग्धों की संख्या है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रसाद ने कहा कि मरीजों की तलाश कर जांच कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें