गौरीगंज (अमेठी)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत मृतक व अन्य स्थानों पर शिफ्ट लोगों के नाम राशन खारिज होने की शिकायत पर पूर्ति विभाग कार्रवाई के मूड़ में आया गया है। पूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील कर मृतक या बाहर रहने वालों का नाम कार्ड से खारिज करवाने की अपील करते हुए कोटेदारों को निगरानी कर रिपोर्ट देने को कहा है। विभाग ने स्वयं मृतक लोगों का नाम कार्ड से नहीं कटवाने की दशा में प्राप्त राशन की रिकवरी कराने की चेतावनी दी है।
राशन की कालाबाजारी रोकने के साथ पात्र लोगों तक राशन पहुंचाने के लिए पूर्ति विभाग जल्द ही प्रचलित राशत कार्ड की यूनिट का स्थलीय सत्यापन करेगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित कोटे की दुकानों से संबद्ध उपभोक्ताओं से पूर्ति विभाग ने अपील जारी करते हुए मृतक, विवाहित पुत्री के साथ अन्य स्थान पर निवास कर रहे सदस्यों का नाम राशन कार्ड से खारिज करवाने तथा उनके नाम का राशन नहीं लेने की अपील की है।
पूर्ति विभाग ने कोटेदारों को भी पत्र जारी कर वितरण के दौरान कार्ड के सदस्यों के बारे में जानकारी एकत्र करने तथा किसी सदस्य के मृतक होने की दशा में सूचना देते हुए उस यूनिट का राशन खारिज नहीं करने को कहा है। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में राशन कार्ड में मृतकों के नाम शामिल होने तथा उनके नाम राशन प्रति माह खारिज होने का मामला प्रकाश में आ रहा है। राशन वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए सत्यापन करवाया जाएगा। सत्यापन के दौरान मृतक, विवाहित पुत्री व अन्य स्थान पर निवास करने वालों के नाम राशन लेेने वाले उपभोक्ताओं से रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।