गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 संक्रमण से सही हुए ऐसे लोग जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है प्रदेश सरकार ने उन लोगों की टीवी जांच कराने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके लिए निदेशक ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र जारी किया है। पत्र में सीवियर एक्यूट रेस्परेटरी इलनेस (एसएआरआई) और इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) के रोगी जो कोविड-19 जांच में निगेटिव पाए गए हैं उसकी सूचना एकत्र कर उनकी क्षय रोग (टीवी) जांच कराते हुए निगरानी करने का निर्देश दिया है।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद के सीवियर एक्यूट रेस्परेटरी इलनेस (एसएआरआई) और इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) के रोगी जो कोविड-19 जांच में निगेटिव पाए गए हैं, उनकी क्षय रोग (टीवी) की जांच होगी। कवायद सफल हो सके इसके लिए निदेशक का पत्र मिलने के बाद सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने क्षय रोग विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर ने जिले में कोविड-19 निगेटिव एसएआरआई (सारी) और आईएलआई की सूची प्राप्त कर उनकी जांच कराई जाएगी। कोविड-19 पोर्टल पर जिले में चिन्हित सीवियर एक्यूट रेस्परेटरी इलनेस (एसएआरआई) के 38,324 और इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) के 65,595 के रोगी जिनकी कोविड-19 जांच में निगेटिव पाई गई उनमें क्षय रोग होने की संभावना है।
ऐसी दशा में निगेटिव मिले लोगों की बलगम की सीबीनाट से क्षय रोग की जांच के साथ चेस्ट एक्स-रे व अन्य जांच भी कराई जाएगी। इसके अलावा आईएलआई के जिन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है उनके घर पर टीवी यूनिट के कर्मचारियों द्वारा भ्रमण कर वर्तमान में क्षय रोग के लक्षण (बुखार, खांसी, वजन कम होना, रात्रि में पसीना आना, कान्टेक्ट हिस्ट्री आदि) की जानकारी संकलित कर उन्हें बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।