फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अभिलेख अधूरे, कई शिक्षक मिले गायब

Thu, 14 May 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। माध्यमिक विद्यालयों की शैक्षिक और प्रशासनिक व्यवस्था जांचने के लिए बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। जांच में वित्तीय अनियमितता, अभिलेखों की कमी और शिक्षकों की अनुपस्थिति जैसी खामियां सामने आईं। डीआईओएस ने संबंधित प्रधानाचार्यों से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

वेदांत नगर भरेथा स्थित श्री स्वामी ब्रह्मानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय में करीब सात लाख रुपये से बने बरामदे से जुड़े स्वीकृति अभिलेख नहीं मिले। प्रधानाचार्य बिल-वाउचर भी प्रस्तुत नहीं कर सके।
सरकारी खरीद नियमों के विपरीत खर्च किए जाने की बात भी सामने आई। विद्यालय परिसर में पेड़ों की कटान और धनराशि जमा होने से संबंधित अभिलेख भी उपलब्ध नहीं मिले। छात्र निधि और शुल्क मद के रिकॉर्ड में भी गड़बड़ी पाई गई। वहीं उपस्थिति पंजिका में अवकाश दर्ज पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें