फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कॅरिअर की राह तलाशने में जुटे मेधावी, उम्मीदों कोे लगे पंख

Thu, 14 May 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सीबीएसई बारहवीं का परिणाम आते ही अब जिले के छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को नई दिशा देने की तैयारी में जुट गए हैं। किसी की नजर इंजीनियरिंग पर है तो कोई प्रशासनिक सेवा, एविएशन, लॉ और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने का सपना देख रहा है।
विज्ञापन

जिले के राजर्षि रणंजय सिंह पीजी कॉलेज अमेठी, राजकीय डिग्री कॉलेज मुसाफिरखाना समेत कई शिक्षण संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं एफडीडीआई फुरसतगंज, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी और राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों को लेकर भी छात्रों में उत्साह दिखाई दे रहा है।
शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. अर्जुन पांडेय का कहना है कि बदलते दौर में केवल डिग्री नहीं, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा अधिक जरूरी हो गई है।
इंजीनियरिंग, एविएशन, मैनेजमेंट और तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। कॅरियर काउंसलर दीपक सिंह ने कहा कि कई छात्र दूसरों के दबाव में विषय चुन लेते हैं, जलिया गया सही निर्णय ही छात्रों के भविष्य को मजबूत आधार देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें