फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीपीआरओ कार्यालय में अव्यवस्थित मिले अभिलेख

Fri, 26 Jul 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। डीपीआरओ कार्यालय में सीडीओ सूरज पटेल ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं निरीक्षण में कार्यालय के अभिलेखों का रखरखाव अव्यवस्थित पाया गया। डीपीआरओ को निर्देश दिया गया कि तत्काल अभिलेख व पत्रावलियों को व्यवस्थित ढंग से संरक्षित करें। पत्रावलियों के संकेत भी आलमारी में लगाएं।
विज्ञापन

कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों को परिचय पत्र जारी करने के लिए कहा, जिससे उनकी पहचान हो सके। सीडीओ ने सहायक महानिरीक्षक पंजीयन स्टांप कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय कक्ष की साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। इस दौरान मौके पर सब रजिस्ट्रार श्रवण कुमार सिद्धार्थ, दुर्गेश कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर, शंकर दयाल शर्मा एमटीएस, राम प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें