फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विस्थापित व मृत सदस्यों की मांगी जानकारी

Fri, 26 Jul 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के पास विस्थापित व मृत लोगों की जानकारी नहीं होने से राशन वितरण में समस्या हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी ने आम लोगों से यह सूचना स्वयं उपलब्ध कराने की अपील की है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी नीलेश उत्पल ने अपील किया है कि जो लोग घर छोड़कर किसी अन्य शहर या स्थान पर विस्थापित हो गए हैं, उनके बारे में परिजन कार्यालय में अवगत कराएं। वहीं जो लोग मृत हो चुके हैं, उनकी सूचना भी दी जाए। जिससे पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न सुविधा का लाभ बेहतर ढंग से मिल सके। खाद्यान्न की अनावश्यक बर्बादी न होने पाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें