फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कच्चा बाईपास बना दलदल, गुजरना मुश्किल

Mon, 05 Feb 2024 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सिंहपुर के सेमरौता में निर्माणाधीन गुमिया ड्रेन के बाईपास पर फंसा ट्रक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। महराजगंज से रामनगरी अयोध्या को जोड़ने वाले मार्ग पर सेमरौता के निकट गुमिया ड्रेन पर पुल निर्माण किया जा रहा है। पुल निर्माण के दौरान लोगों का आवागमन बाधित न हो इसके लिए बगल में ही अस्थायी बाईपास भी बनाया गया है, लेकिन मानक को दरकिनार कर बने इस बाईपास से वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। बाईपास पर बड़े वाहन फंस जा रहे हैं, जिन्हें जेसीबी से धक्का देकर निकाला जा रहा है। वहीं छोटे वाहन दूर घूमकर आने-जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गुमिया ड्रेन पर इन दिनों पुराने जर्जर पुल की जगह नया निर्माण किया जा रहा है। लोगों को आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए कार्यदायी संस्था की ओर से पास में वैकल्पिक कच्चे बाइपास मार्ग का निर्माण किया गया है। कच्चा बाईपास दलदल में तब्दील है। जिसे महज मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। वहीं राहगीरों का कहना है कि मिट्टी डालने के बाद न तो रोलर चलाया गया और न ही पत्थर डाले गए। इसके चलते वाहन मिट्टी में फंस जा रहे है। यही नहीं दलदली मिट्टी होने से चालकों के वाहन पलट रहे हैं। ऐसे में लोगों को मार्ग से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है।
अवर अभियंता दिलीप गंगवार ने कहा कि ठेकेदार को गिट्टी डालकर रोलर चलाने के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही बाईपास को दुरुस्त कराया जाएगा। लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो इसका समुचित प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें