फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन

Sun, 30 Mar 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी शहर में पथ संचालन में मौजूद स्वयंसेवक संघ के लोग। -आयोजक
विज्ञापन
अमेठी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नववर्ष प्रतिपदा उत्सव के अवसर पर सरसंघचालक प्रणाम और पथ संचलन का आयोजन शनिवार को किया गया। दोपहर तीन बजे के बाद शहर के विद्या मंदिर केशवनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



प्रांत शारीरिक प्रमुख संतोष ने कहा कि वह संपूर्ण समाज को एक साथ लेकर चलने का प्रयत्न करते हैं, क्योंकि भारतीय संस्कृति आदि और अनंत है। संगठन की स्थापना के 100 वर्ष होने जा रहे हैं। इस 100 वर्ष की यात्रा में पंच संकल्प प्रण किए हैं। सामाजिक समरसता के माध्यम से संपूर्ण समाज को जोड़ेंगे, पर्यावरण के माध्यम से पेड़, पानी और पाॅलिथीन पर काम कर रहे हैं। कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से परिवार में भारतीय संस्कृति रहे, इसके लिए जन जागरण करेंगे। नागरिक कर्तव्य के जरिये सभी नागरिकों का अपने राष्ट्र के प्रति क्या कर्तव्य है, इसका भाव जगाएंगे।


कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने शाम को शहर में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हुए पथ संचलन किया। इस कार्यक्रम में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई जगह मार्ग पर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रांत शारीरिक प्रमुख संतोष, विभाग प्रचारक ओमप्रकाश, जिला प्रचारक पवन, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता सदाशिव पांडेय, दिनेश तिवारी, सुरेश, कृष्ण कुमार, रामराज, दिव्यांश, अंबिका प्रसाद, अशोक, अरुण सरोज आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें