फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दुष्कर्म पीड़िता पर हमला, हालत नाजुक

Sun, 15 Mar 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। बाराबंकी के सुबेहा के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता पर शनिवार को धारदार हथियार से हमला किया गया। गले पर वार होने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी शनिवार को खेत की ओर गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। धारदार हथियार से गले पर वार हुआ, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर घायल बेटी को लेकर अस्पताल आई। बताया कि दुष्कर्म का आरोपी हाल में जमानत पर जेल से बाहर आया है।

आरोपी लगातार समझौते का दबाव बना रहा था। मना करने पर धमकी दी जा रही थी। बाराबंकी पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाई। बताया कि पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सुबेहा थानाध्यक्ष यशकांत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम सक्रिय हुई। घायल युवती का इलाज चल रहा है। बाजारशुकुल थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि घायल युवती के अस्पताल आने की जानकारी मिली। घटना से जुड़ी जांच सुबेहा पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें