फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रतिनिधि नहीं, आभा खुद संभाल रहीं प्रधानी

Sun, 15 Mar 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
दिल्ली में सम्मानित होने के बाद अति​थि के साथ खड़ी दिछोली ग्राम प्रधान आभा गुप्ता।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गांव में लोगों को रोजगार संग बेहतर स्वास्थ्य सेवा व शिक्षा दिलाने पर फोकस रहेगा। योजना है कि गांव में ही लघु उद्योग की स्थापना कराई जाए जिससे खासकर महिलाओं को रोजगार मिल सके। भारत सरकार की ओर से दिल्ली में सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत सम्मान और तमाम जानकारियां मिलीं तो नई ऊर्जा का संचार हुआ है। ये बातें शनिवार संवाद न्यूज एजेंसी से बात करते हुए जगदीशपुर के दिछोली की प्रधान आभा गुप्ता ने कहीं।
विज्ञापन


आभा का कहना है कि परिजनों का सहयोग मिल तो कुछ भी असंभव नहीं है। वर्ष 2013 में जब उनका विवाह हुआ तो वह बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। ससुराल आने पर जेठ गाजी लाल और पति काशी लाल गुप्ता ने उनका संबल बढ़ाया। ससुराल से ही बीए, एमए और बीएड की पढ़ाई पूरी की। नौकरी से ज्यादा मुझे गांव व समाज की सेवा करने की ललक रही। वर्ष 2021 में आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ा और सभी के सहयोग से चुनाव में जीत मिली।

लोगों को दिलाया लाभ, किया विकास कार्य
उन्होंने बताया कि 6000 लोगों की इस ग्राम पंचायत में चार पुरवा पूरे अमेठी, पूरे नारायन, आंबेडकरनगर व कॉलोनी हैं। इनमें सड़क, नाली, आवास बनवाने के साथ ही वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन का लाभ पात्रों को दिलाया गया। खतरे का सबब बने तालाब के किनारे 16 लाख रुपये से दीवार बनवाई गई। गांव के सेंटर प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है।
विज्ञापन


चार तालाबों का सौंदर्यीकरण, छह हाईमास्ट लाइट, 12 सोलर लाइट, 50 स्ट्रीटलाइट, सार्वजनिक स्थलों पर 25 सीमेंटेड बेंच, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन, दिव्यांग प्रसाधन का निर्माण कराया गया। वहीं 850 मीटर सीसी रोड, 300 मीटर सीसी नाली, 2000 मीटर नाली, 2500 मीटर इंटरलॉकिंग निर्माण, कूड़ा निस्तारण के लिए आरआरसी सेंटर बनाया गया। स्थानीय विधायक के सहयोग से 41 लाख रुपये से दिछोली से नरायणपुर मार्ग का प्रस्ताव स्वीकृत कराया गया।

महिलाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास
गांव में संचालित तीन समूह में 30 से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। बताया कि समूह व अन्य महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए दोना पत्तल और अगरबत्ती तैयार करने के लिए अफसरों से बात की जा रही है। 15 दिन में दोनों योजनाओं को संचालित कराने का प्रयास है। गांव में महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर चल रहा है, इसमें महिलाएं प्रशिक्षण लेकर रोजगार कर रही हैं।

एएनएम सेंटर प्रस्तावित
आभा ने बताया कि गांव में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलें, इसके लिए एएनएम सेंटर की स्वीकृति मिल गई है। लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अगली प्रधानी में बड़े विकास कार्य कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें