फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति से शहर की एक युवती ने लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में इलाज के दौरान अपनी बीमार मां के साथ दुष्कर्म करने मेडिकल स्टाफ पर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी।
विज्ञापन

स्मृति के आदेश पर डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया था। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया था कि देर रात उसकी तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया।
हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रविवार को परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आदेश पर डीएम अरुण कुमार ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम और पीड़िता के चिकित्सीय परीक्षण के लिए चिकित्सकों की टीम गठित की थी।
विज्ञापन

शनिवार को संयुक्त जिला अस्पताल में महिला को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान शनिवार देर रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने महिला को आनन-फानन में केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया।
लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवारीजन उसे घर ले गए। रविवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा रहा।
नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि : एसपी
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर गठित तीन चिकित्सकों की टीम द्वारा महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। परीक्षण में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित महिला के पूरी तरह से होश में नहीं होने के चलते महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह द्वारा उसकी पुत्री का बयान दर्ज किया गया है।
लखनऊ पुलिस को भेजी रिपोर्ट: डीएम
डीएम अरुण कुमार ने बताया कि उनकी ओर से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव मौर्य, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे तथा सीओ गौरीगंज गुरुमीत सिंह की टीम गठित की गई थी। टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट दे दी। डीएम ने बताया कि एसपी के माध्यम से पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट, मेडिकल रिपोर्ट तथा पीड़िता के पुत्री का बयान डीसीपी पूर्वी लखनऊ तथा पुलिस कमिश्नर लखनऊ को विशेष वाहक द्वारा भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें