फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हाफ मैराथन में रंजीत व साक्षी रहे अव्वल

Tue, 02 Jan 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पीपरपुर में आयोजित हाफ मैराथान में जीत के बाद पुरस्कार के साथ मौजूद खिलाडी।
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। नववर्ष के उपलक्ष्य में पीपरपुर में हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में रंजीत व बालिका वर्ग में साक्षी अव्वल रहीं। प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

हाफ मैराथन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में वाराणसी के रंजीत पटेल ने 21 किलोमीटर में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि हरदोई के इस्लाम अली ने दूसरा तो लखनऊ के रवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में पांच किलोमीटर की दौड़ में सुल्तानपुर की साक्षी सिंह पहला स्थान प्राप्त कर अव्वल रहीं। भदोही की यमुना द्वितीय व आजमगढ़ की किरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजक प्रधान विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त धावक को 21 हजार रुपये नगद व ट्राॅफी, द्वितीय स्थान प्राप्त धावक को 11 हजार व ट्राॅफी और तीसरा स्थान प्राप्त धावक को 51सौ रुपये व ट्राॅफी प्रदान की।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त धाविका को 51सौ रुपये व ट्राॅफी, द्वितीय स्थान को 21सौ रुपये व ट्राॅफी औरस तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली को 11सौ रुपये का नकद पुरस्कार व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आसलदेव इंटर काॅलेज के प्रबंधक रवींद्र प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, विपुल सिंह, ओम प्रकाश सिंह सहित कई मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें