फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लोकतंत्र के रंग से जागरूकता की रंगोली

Sun, 19 May 2024 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
फूलाें की बनाई रंगोली
विज्ञापन
अमेठी सिटी। स्वीप के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में शनिवार को रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। रैली निकालकर बच्चों ने लोगों को लोकतंत्र में उनकी जिम्मेदारी समझाते हुए 20 मई को बूथ पहुंच कर मतदान करने के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन


भेटुआ विकासखंड के कंपोजिट स्कूल नौगिरवां में लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक लोग बिना प्रलोभन व भय के मतदान करें। शनिवार को प्रधानाध्यापक गिरीश चंद्र पांडेय सहायक अध्यापक धीरेंद्र कुमार शुक्ला शारदा प्रसाद द्विवेदी एवं सुधांशु गुप्ता शामिल रहे बच्चों ने टोली बनाकर घर-घर में संपर्क किया। मतदाताओं से 20 में को अवश्य मतदान करने की अपील की।
बीआरसी भेटुआ पर एक कंट्रोल रूम बनाकर बीईओ डॉ. संतोष कुमार यादव की निगरानी में हर विद्यालय के बुलावा टीम की समीक्षा की जा रही है। मुसाफिरखाना के मठाभुसंडा में रंगोली प्रतियोगिता के जरिए बच्चों ने मतदान के प्रति प्रेरित किया। गौरीगंज के सारीपुर में प्रधानाध्यापिका पूर्णिमा तिवारी के संग गांव पहुंचे बच्चों ने गीत एवं मतदान के महत्व से संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों से आगामी 20 मई को होने वाले लोकसभा के चुनाव में शतप्रतिशत मतदान की अपील की। इस दौरान एकत्र लोगो को मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना के प्राथमिक विद्यालय रामरायपुर धरौली में अर्चना मौर्य के नेतृत्व में बच्चों ने पेंटिंग के जरिए लोगों मतदान के प्रति जागरूक किया। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि बच्चों की मदद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें