अमेठी। रामलीला मैदान में अमेठी प्रीमियर क्रिकेट लीग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रतियोगिता के सातवें दिन मंगलवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए।
पहला क्वार्टर फाइनल मैच शिवाय इलेवन व रामगढ़ टीम के बीच खेला गया। शिवाय इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। शिवाय इलेवन ने आठ ओवर में चार विकेट गंवा कर 76 रन बनाए। जवाब में उतरी रामगढ़ इलेवन टीम सात ओवर तीन गेंद में दो विकेट गंवा कर मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रामगढ़ इलेवन के अनुभव रहे।
प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच शकील इलेवन व सुपर स्टार इलेवन टीम के बीच खेला गया। शकील इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शकील इलेवन ने आठ ओवर में चार विकेट गंवा कर 103 रन बनाए। जवाब में उतरी सुपर स्टार इलेवन टीम आठ ओवर में पांच विकेट गंवा कर 88 रन बनाकर मैच हार गई। शकील इलेवन ने 15 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में रामजीत मैन ऑफ द मैच बने।
आयोजक कमल सिंह ने बताया कि बुधवार को दोपहर दो बजे से राहुल इलेवन व मोनी इलेवन तो शाम चार बजे सनी इलेवन व सुरजीत इलेवन के बीच मैच खेले जाएंगे। इस मौके पर हर्ष वर्धन सिंह, सतेंद्र, मोहित सिंह, टिल्लू, शशांक सिंह, शुभम् सिंह, जय प्रकाश सिंह, सूरज सिंह, शिवम् सिंह, सोनू सिंह गौतम, सनी, कृष्णा सिंह (निक्कू), हिमांशु यादव, स्वप्निल यादव, बृजेश तिवारी, मोनी सिंह, सुधीर मिश्रा, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।