फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सांसद ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Wed, 16 Apr 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में जन सुनवाई करते सांसद किशोरी लाल शर्मा।-स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार को सांसद किशोरी लाल शर्मा ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें संसदीय क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सांसद को बताईं। इसके बाद संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर सांसद ने शिकायत निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन




कार्यालय सभागार में लोगों से संवाद करते हुए सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, आवास, पेंशन, राशन, पुलिस, राजस्व, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही कई समस्याओं के निस्तारण के लिए उपस्थित अधिकारियों और कार्यालय प्रभारी बृजेश तिवारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उन्हें हल कराना उनकी पहली जिम्मेदारी है। चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उन्हें निभा रहे हैं।



सांसद ने भरोसा दिलाया कि वह अमेठी के हर नागरिक की आवाज को संसद तक पहुंचाएंगे और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अब जनसुनवाई नियमित रूप से जाएगी, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस और सेवा दल के पदाधिकारियों से मुलाकात कर संवाद किया। पार्टी प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि सांसद 18 अप्रैल तक संसदीय क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्या सुनते हुए विकास की रूपरेखा तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें