.फुरसतगंज पीढी के धरम सराय की बैलगाड़ी दौड़ में शामिल प्रतिभागी।-संवाद
फुरसतगंज। पीढ़ी गांव स्थित धरम सराय में रविवार को विशाल पाली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। घुड़दौड़ और बैलगाड़ी दौड़ मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
घुड़दौड़ प्रतियोगिता में कुल सात घोड़ों ने भाग लिया, जिसमें शिव सिंह (हरियावां, रायबरेली) का घोड़ा प्रथम स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर रामबरन यादव (पूरे बैजू, दाउदनगर, रायबरेली) और तीसरे स्थान पर हिमांशु (पूरे बैजू, दाउदनगर, रायबरेली) का घोड़ा रहा। वहीं, बैलगाड़ी दौड़ में 22 बैलगाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रथम स्थान पर रामअभिलाख यादव पूरे जमादार, द्वितीय सतगुरु कोटेदार छेदी का पूरवा, रमेश कुमार ददानी रहे।
प्रथम विजेता को साइकिल द्वितीय को पंखा और तीसरे को टंकी पुरस्कार में दी गई। पाली प्रतियोगिता को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुटे थे। आयोजन स्थल पर पानी की समुचित व्यवस्था के साथ दर्जनों खाने-पीने की दुकानें लगी रहीं, जहां दिनभर चहल-पहल बनी रही। कार्यक्रम के आयोजक सुरेंद्र पाल व संजय यादव रहे, जबकि संरक्षक के रूप में ग्राम प्रधान मनोज मौर्या, प्रवेश सिंह और संदीप मौर्या मौजूद रहे। पाली का संचालन अनाउंसर बलराम और बबलू यादव ने किया।