फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पूर्व एमएलसी पर मुकदमा दर्ज होने से राजपूत करणी सेना नाराज

Thu, 16 May 2024 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
शपथ दिलाते करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह पर मुकदमा दर्ज होने से नाराज राजपूत करणी सेना ने बुधवार को मुसाफिरखाना के कई गांवों में बैठक कर नाराजगी जाहिर की। साथ ही राजपूतों का सम्मान न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


शादीपुर, गाज़नपुर दुआरिया, दादरा सहित कई गांवों में बुधवार को राजपूत करणी सेना के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित हुआ। सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह ने मुसाफिरखाना के सादीपुर गांव स्थित बाबा भैरव नाथ के प्रांगण में राजपूतों के साथ बैठक कर महिलाओं व राजपूतों का सम्मान न करने वालों को चुनाव में जवाब देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल राजपूत नेताओं के कद को समाप्त कर रही है, बल्कि राजपूतों को फर्जी मामले में फंसा रही है। कांग्रेस नेता पूर्व एमएलसी दीपक सिंह के विरुद्ध दर्ज एफआईआर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके विरुद्ध आवाज उठाने वालों का दमन करने का प्रयास हो रहा है। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें