फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फ्री ट्यूशन पढ़ाने की आड़ में बच्चे से कुकर्म का आरोप, केस

Thu, 16 May 2024 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। फ्री ट्यूशन पढ़ाने के नाम पर एक शिक्षक पर गांव के ही मासूम बच्चे के साथ कुकर्म का आरोप लगा है। एक पीड़ित बच्चे के परिजन ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी सिर्फ एक परिजन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जायस इलाके के एक गांव निवासी युवक ने गांव के ही कुछ अभिभावकों से बात की। युवक का कहना था कि वह बच्चों को फ्री में ट्यूशन पढ़ा देगा। उसके झांसे में आकर कुछ लोग अपने बच्चे उसके पास पढ़ने के लिए भेजने लगे। पहले कक्षा दो, तीन व चार के बच्चों को पढ़ाता था। बच्चों को वह घर के बाहरी कमरे में पढ़ाता था।
एक बच्चे के परिजन ने थाने पर की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि युवक बच्चों को अलग कमरे में ले जाता था। उनके साथ कुकर्म करता था। बच्चे जब परेशान होते या शिकायत करने की बात कहते तो वह उन्हें चाकू के बल पर धमका कर चुप करा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। एसओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी शिवम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें