गौरीगंज (अमेठी)। जिला योजना समिति के आरक्षित वर्ग के समिति सदस्य पद पर राजेश को मनोनीत किया गया है। इसके लिए 17 जून को नामांकन पत्र जमा हुए। बुधवार को नाम निर्देशन पत्र वापसी होनी थी। वापसी समय में दाखिल एक अन्य दावेदार ने अपना नाम-निर्देशन पत्र वापस ले लिया।
एक ही प्रत्याशी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी राम केवल त्रिपाठी ने प्रमाण पत्र देकर निर्वाचित घोषित किया। वार्ड संख्या 15 असैदापुर के सभासद राजेश कुमार तिवारी को जिला योजना समिति का निर्विरोध सदस्या निर्वाचित किया किया। जिला योजना समिति निर्वाचित होने के बाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह,अधिवक्ता कृपा शंकर तिवारी, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी। (संवाद)