फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नाला पाटने से नाराज ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

Wed, 21 Jun 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नसरतपुर में रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग निर्माण कर रही संस्था की ओर से नाला पाटकर सड़क निर्माण करने से ग्रामीण बुधवार को आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख पति की मौजूदगी में प्रदर्शन कर हाईवे को जाम कर दिया। अफसरों ने नाला खोदाई कार्य शुरू कर लोगों को आक्रोश शांत करा प्रदर्शन को शांत कराया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका। रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग पर स्थित गांव नसरतपुर में एनएचआई की टोल प्लाजा का निर्माण कराने के लिए जमीन चिन्हित की गई है। हाईवे के दोनों ओर करीब 44 मीटर भूमि तहसील प्रशासन द्वारा कार्यदायी को नाप कर दी गई है। सड़क निर्माण कराने वाली संस्था की ओर दस मीटर अधिक भूमि अधिग्रहण कर सड़क बना दी गई।
विज्ञापन


सड़क बनने से जलनिकासी के लिए नाला पाट देने की शिकायत ग्राम प्रधान कुंवर दिनेश सिंह ने कई बार की। कोई सुनवाई को तैयार नहीं हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पति कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यदायी संस्था को नाला खोदाई के लिए कहा था। बावजूद इसके संस्था हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।
मंगलवार रात व बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद जलभराव की समस्या को देखते हुए ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर ब्लॉक प्रमुख पति कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना व बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व बीडीसी के साथ धरना स्थल पहुंच गए। एसडीएम फाल्गुनी सिंह, तहसीलदार पवन कुमार शर्मा, सीओ अजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार यादव एनएचआई अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे। नाराज प्रदर्शनकारी से वार्तालाप की लेकिन बात नही बनी।
विज्ञापन




दोबारा हुई पैमाइश
एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा, राजस्व निरीक्षक अजहर, हल्का लेखपाल अखंड प्रताप सिंह, अनूप कुमार सिंह ने दोबारा भूमि की पैमाइश की।
लगभग दस मीटर अधिक भूमि पर कब्जा होने की पुष्टि हुई। प्रमुख पति ने ग्रामीणों को समस्या से निजात दिलाने के लिए तत्काल नाला खुदाई कार्य प्रारंभ कराने पर ही धरना समाप्त करने की बात कही। जिसके बाद अफसरों के निर्देश जेसीबी मशीन लगाकर नाला खुदाई कार्य प्रारंभ कराया गया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। शांत ग्रामीण हटे तो करीब साढ़े तीन घंटे बाद हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका। इस मौके पर प्रधानसंघ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, डीडीसी रामकृष्ण भारती, संजय सिंह, भाष्कर सिंह, रामजी सिंह, धुव्रराज पासी, विनोद मौर्या, बबलू सिंह, धर्मेश मिश्र, मो. अशरफ, तिलक धारी सिंह, अरुण प्रताप सिंह, आशीष मिश्र, हेमेंद्र प्रताप सिंह, राजेश पांडेय, राजेंद्र माली, मोनू जायसवाल, बबलू मिश्रा, सुजीत पांडेय, मो.रफीक, अभिमन्यु वर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन




हाईवे जाम के कारण हुई परेशानी
ग्रामीणों के हाईवे जाम करने के कारण आवागमन ठप रहा। इससे आवागमन कर रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें