फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। विभिन्न समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को देकर समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक (टिकैत गुट) के कार्यकर्ता मंगलवार को बड़ी संख्या में तहसील परिसर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बहुत देर तक तहसील में धरना प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार श्रीश मिश्र को दिया।
संगठन की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कोविड-19 और लॉकडाउन के चलते किसान नगदी संकट के साथ विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में डीजल पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि होने से सीधा असर किसान व आम आदमी पर पड़ा है। वहीं विद्युत बिलों में बढ़ोत्तरी से किसान गरीब व्यापारी सब पर बोझ पड़ा है।
विज्ञापन

किसानों ने डीजल-पेट्रोल और विद्युत बिलों में हुई बढ़ोतरी को कम किए जाने के साथ रोस्टर के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने, छूटे किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिए जाने, समर्थन मूल्य से नीचे खरीद करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने, किसान ऋण मोचन योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिलाए जाने, प्रदेश के कृषि रक्षा केंद्रों पर कृषि रसायन उपलब्ध कराए जाने तथा पुलिस उत्पीड़न को रोके जाने समेत क्षेत्र की विभिन्न मांगें शामिल हैं।
इस मौके पर बच्चा शुक्ल, चुन्नू सिंह, दिनेश कुमार मिश्र उर्फ लल्लन, हनुमान प्रसाद मिश्र, रामकिशोर वर्मा, गीता गुप्ता, मंगरू राम, कालिका प्रसाद तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें