फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निजी विद्यालयों के शोषण और अवैध कोचिंग के विरुद्ध उठाई आवाज

Tue, 31 Dec 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने निजी विद्यालयों के शोषण और अवैध कोचिंग के विरुद्ध आवाज उठाई है। इस संबंध में संगठन ने जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार और बीएसए संजय तिवारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




ज्ञापन में कहा है कि जिले में निजी विद्यालयों की ओर से शिक्षा का व्यवसायीकरण किया जा रहा है। अभिभावकों पर विद्यालय से ही कॉपी-किताब व ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। यह नेशनल एजूकेशन पॉलिसी 2020 के विरुद्ध है। मुसाफिरखाना सहित सहित जिले में मानक विहीन कई विद्यालय अवैध रूप से चल रहे हैं। मनमानी फीस पर रोक लगाने के साथ गाइडलाइन बनाने की मांग भी की।


वहीं, बगैर पंजीकरण के बेसमेंट में संचालित कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की मांग की गई है। विद्यार्थी परिषद ने एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान संगठन जिला संयोजक शैलेंद्र यादव, रोली सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, विनय तिवारी, सुबोध तिवारी, युवराज, राघवेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र सिंह, धनंजय कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें