फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों की सूची जारी

Tue, 31 Dec 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों की सूची रविवार रात जारी कर दी गई। जिला चुनाव अधिकारी अवधेश पांडेय बादल ने प्रदेश चुनाव अधिकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति के बाद रविवार रात मंडल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों की सूची जारी की है।
विज्ञापन




इसके अनुसार, तिलोई विधानसभा क्षेत्र के जायस नगर मंडल अध्यक्ष अनोखेलाल, जिला प्रतिनिधि तीर्थराज सिंह निर्वाचित हुए हैं। तिलोई मंडल में पंकज अवस्थी अध्यक्ष, सोनू सिंह जिला प्रतिनिधि, सिंहपुर मंडल में गौरव श्रीवास्तव अध्यक्ष, सुनील पासी जिला प्रतिनिधि, राजा फतेहपुर मंडल में सत्यनारायण सिंह अध्यक्ष, इंद्रेश पांडेय जिला प्रतिनिधि, जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के रानीगंज मंडल में अमरनाथ पासी अध्यक्ष, संजीत कोरी जिला प्रतिनिधि, जगदीशपुर मंडल में शेखर तिवारी अध्यक्ष, धर्मराज कौशल जिला प्रतिनिधि, विश्वकर्मा नगर मंडल में राजेश सिंह अध्यक्ष, दीप चंद्र पांडेय जिला प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किए गए हैं।



गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के शाहगढ़ मंडल में काशी प्रसाद मिश्रा अध्यक्ष, राधेश्याम चौहान जिला प्रतिनिधि, गौरीगंज ग्रामीण अजय सिंह गौर को मंडल अध्यक्ष, अरुण कुमार मौर्य को जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी मिली है। मुसाफिरखाना मंडल में रामगोपाल कौशल मंडल अध्यक्ष, महेंद्र मिश्र जिला प्रतिनिधि, अमेठी विधानसभा क्षेत्र के भादर मंडल में दिलीप विश्वकर्मा अध्यक्ष, अनिल सिंह जिला प्रतिनिधि, भेटुआ मंडल में निमिषा त्रिपाठी अध्यक्ष, इंद्रजीत यादव जिला प्रतिनिधि, संग्रामपुर मंडल में राजेश शुक्ला अध्यक्ष, चंद्रकेश यादव जिला प्रतिनिधि बनाए गए हैं। जिला प्रवक्ता चंदमौलि सिंह ने बताया कि अन्य मंडलों के निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची बाद में जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें