फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फ्लाईओवर की दीवार से बहने लगा बारिश का पानी

Wed, 17 Sep 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अयोध्या-जगदीशपुर हाईवे पर रानीगंज स्थित फ्लाईओवर के बगल की दीवार से बहता बारिश का पानी। स्त्रोत
विज्ञापन
जगदीशपुर। अयोध्या-जगदीशपुर हाईवे पर रानीगंज स्थित फ्लाईओवर के बगल की दीवार से मंगलवार को बारिश का पानी बहने लगा। इससे मिट्टी का कटान शुरू हो गई। इससे पुल के धंसने और हादसे की आशंका से क्षेत्रीय लोग भयभीत हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जगदीशपुर-अयोध्या हाईवे निर्माण की परियोजना 15 मार्च 2021 को शुरू हुई थी। 59.75 किमी लंबे इस मार्ग पर 1938 करोड़ रुपये की लागत आई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग-330ए का रायबरेली-अयोध्या खंड वर्ष 2023-24 में तैयार हुआ था। महज एक साल के भीतर ही कई जगह सड़क की मरम्मत कराई जा चुकी है। इसके बावजूद फ्लाईओवर के नीचे मिट्टी कटने और पानी बहने जैसी समस्या कायम बनी है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि समय रहते जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। डोमाडीह के श्रीप्रकाश तिवारी ने बताया कि उनके गांव के पास सड़क बनने के बाद से कई बार मरम्मत की गई है। दीवार से बहता पानी मिट्टी को काटता है, जिससे पुल की नींव कमजोर हो रही है। इसी कारण सड़क पर गड्ढे और दरारें भी बढ़ रही है।
विज्ञापन



कासिमपुर निवासी मोहम्मद बारिक और मंगौली के रामप्रगट तिवारी ने कहा कि सड़क की नींव कमजोर होने पर पुल कभी भी टूट सकता है। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। बताया कि बारिश के दौरान दीवार से बहता पानी पुल की मजबूती पर भी सवाल खड़े कर रहा है। एनएचएआई अयोध्या के पीडी नवरतन ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच करके जल्द ही खामी दूर कराई जाएगी।



सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
फ्लाईओवर की दीवार से बारिश का पानी बहने का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। इस वीडियो में मिट्टी का कटाव साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें