फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सीएचसी जगदीशपुर में अल्ट्रासाउंड जांच शुरू

Wed, 17 Sep 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सीएचसी जगदीशपुर में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने से मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिल गई है। वहीं, जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के मेडिकल अवकाश पर जाने से यहां पर मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन



सीएचसी जगदीशपुर में अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद भी मरीजों को जांच सुविधा नहीं मिल पा रही थी। वजह थी कि सीएचसी पर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं थी। शासन की ओर से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य कुमार की तैनाती सीएचसी पर की गई है। रेडियोलॉजिस्ट के आने के बाद मरीजों को सहूलियत मिली है। मंगलवार को रेडियोलॉजिस्ट ने मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच की।


वहीं, जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट 15 दिनों के लिए मेडिकल अवकाश पर चले गए हैं। मंगलवार को यहां आए मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। ऐसे में मरीजों को निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट 15 दिनों के लिए मेडिकल अवकाश पर चले गए हैं। अमेठी के सोनोलॉजिस्ट डॉ. आलोक तिवारी सोमवार और बुधवार यहां पर गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं।
विज्ञापन




अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, मरीज परेशान
अमेठी। सीएचसी अमेठी में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन में तकनीकी खराबी आने से चार दिनों से मरीजों को जांच सुविधा नहीं मिल पा रही है। यहां पर मंगलवार और शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड जांच होती है। इन दिनों में करीब 15 से 20 गर्भवती महिलाएं मिलाकर करीब 50 लोग अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचते हैं। मंगलवार को भादर निवासी सुप्रिया पाल, उत्तर गांव निवासी सुनीता व ककवा निवासी मीना देवी ने बताया कि चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड जांच लिखी थी। अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो पाई। मरीजों ने अल्ट्रासाउंड मशीन दुरुस्त कराने की मांग की। अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है। मशीन अभी वारंटी में है। उच्च अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है।जल्द ही मशीन को सही कराकर जांच शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें