फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश से खेतों में डूबा धान, धुल गए अरमान

Sat, 01 Nov 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
. अमेठी माली का पुरवा ​स्थित सीवान में खेत में भरे पानी से सड़क व मेड़ पर निकाल कर रही गई धान क
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोंथा चक्रवात के चलते पांच दिनों से लगातार हो रही बेमौसम बारिश से खेत दलदल में तब्दील हो गए हैं। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेतों और खलिहानों में कटी पड़ी धान की फसल पानी में डूब गई है, वहीं खड़ी फसल हवा और नमी से गिर गई।
विज्ञापन



हाल ही में बोई गई आलू, सरसों, चना और मटर की फसलों के खराब होने का भय किसानों को सताने लगा है। उनका कहना है कि अगर बारिश जल्द नहीं थमी तो तैयार फसल और नई बुआई दोनों नष्ट हो जाएंगी।


जिले में 5.12 लाख बीघा में धान की खेती हुई है, जबकि सरसों 88 हजार बीघा, तोरिया 19,200 बीघा, मटर 22 हजार बीघा, चना 8 हजार बीघा, आलू 18 हजार बीघा, सब्जी मटर 2,360 बीघा और सब्जियों की खेती 1,000 बीघा में की गई है। इसके अलावा 4.64 लाख बीघा पर गेहूं की बुआई की तैयारी चल रही है। मौसम विशेषज्ञ प्रो. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें