फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश में भीगी धूप, धुला गर्मी का अहसास

विज्ञापन
सरसों की फसल का गठ्ठर बांधते किसान। - फोटो : सरसों की फसल का गठ्ठर बांधते किसान।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मौसम का मिजाज शुक्रवार को अचानक बदल गया। सुबह अमेठी, जगदीशपुर सहित कई क्षेत्रों में बारिश हुई, वहीं अन्य इलाकों में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। इससे गर्मी का अहसास तो कम हो गया, लेकिन खेत में पक चुकी फसल पर दुष्प्रभाव की आशंका से किसान परेशान हो उठे। वह अपनी फसलों को सहेजने में जुट गए। बारिश के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादल छाने के साथ अमेठी व जगदीशपुर में बारिश शुरू हो गई। गौरीगंज सहित अन्य स्थानों पर दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्के से मध्यम बादल, गरज-चमक और कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है। ऐसे में किसान खेत में तैयार फसल की सुरक्षा के लिए परेशान रहे।
खड़ी फसल गिरने का खतरा
जिले में गेहूं, सरसों, चना, मसूर, आलू और विभिन्न सब्जियों की खेती होती है। मार्च का महीना रबी की फसलों के लिए बेहद संवेदनशील माना जाता है। किसानों का कहना है कि पहले तेज धूप से फसलों को फायदा मिला, लेकिन अब अचानक बदले मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसल गिरने का खतरा मंडरा रहा है। खासकर पछेती गेहूं, जिसमें अभी बालियां निकली हैं, वह सबसे ज्यादा संवेदनशील स्थिति में है। सरसों की कटाई कई गांवों में शुरू हो चुकी है, लेकिन जिन किसानों की फसल अभी खेत में खड़ी है, उन्हें नुकसान का डर सता रहा है। राजगढ़ निवासी किसान रामलाल ने बताया कि सरसों की फसल तैयार है। तेज हवा चली तो फसल गिर जाएगी। इससे दाना झड़ने का डर है। शिवकुमार ने कहा कि गेहूं में बालियां और दाना पक रहा है। इस समय बारिश से उत्पादन घट जाएगा। राजेश यादव ने बताया कि आलू की खोदाई चल रही है। बारिश से खोदाई रुक जाएगी और नुकसान बढ़ेगा। वहीं सब्जी उत्पादक किसानों के सामने भी चुनौती बढ़ गई है। तेज हवा या बारिश होने पर टमाटर, मटर, बैंगन और हरी सब्जियों की फसल खराब हो सकती है।
विज्ञापन


ओलावृष्टि के साथ बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, जिले में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर ओले गिरने के संकेत हैं। हवा पूर्वी दिशा से सामान्य से तेज गति में चल सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 2.6 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें