फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में लापरवाही पर होगा निलंबन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शासन की ओर से संचालित विकास कार्यक्रमों की हकीकत जानने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा में विकास कार्यों को पूरा करने के साथ ही पात्रों को योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। डीएम ने विकास कार्यों व कार्यक्रमों में लापरवाही या गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विकास कार्यक्रमों व जनकल्याणकारी योजनाओं की हकीकत जांचने के लिए मंगलवार को डीएम अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की।
बैठक में डीएम ने विभागवार योजनाओं की समीक्षा करते हुए दवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास योजना, मनेरगा योजना, पेयजल कार्यक्रम, पेंशन योजना समेत सभी की समीक्षा करते हुए कमी मिलने पर जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

डीएम ने नई सड़कों के साथ पुरानी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति करने, फसल ऋण मोचन कार्यक्रम में किसानों को लाभान्वित करने के साथ गुणवत्ता परक बीज व खाद मुहैया कराने का निर्देश जिम्मेदार विभागों को दिया।
डीएम ने सभी को अपने विभाग की ओर से संचालित विकास कार्यों के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी ढंग से समय सीमा में पूरा कराते हुए पात्रों को योजना से आच्छादित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें