अमेठी सिटी। मौसम विभाग की अत्यधिक बारिश, चक्रवाती तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
बीएसए संजय तिवारी ने आदेश जारी कर सभी विद्यालयों को इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। अवकाश बेसिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड और मदरसा बोर्ड से संचालित कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों में रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश और 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। लगातार बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।