फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो घंटे बंद रही रेलवे क्रॉसिंग, जाम में फंसे राहगीर

Wed, 01 Jul 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित इसौली रोड और पश्चिमी छोर पर स्थित दादरा रोड रेलवे क्रॉसिंग मंगलवार को करीब दो घंटे तक बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों फाटकों के बंद रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और अन्य यात्रियों को जाम में काफी देर तक फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन



दोपहर 12:35 बजे अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल के सुरक्षित गुजरने के लिए दोनों रेलवे क्रॉसिंग बंद की गई थीं। ट्रेन गुजरने के बाद ट्रैक से संबंधित तकनीकी खराबी आ गई, जिससे फाटक समय पर नहीं खुल सके। इसके चलते दोनों मार्गों पर यातायात बाधित हो गया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को उमस भरी गर्मी में इंतजार करना पड़ा।


रेलवे के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और तकनीकी खराबी दूर करने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद खराबी ठीक हुई। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे दोनों रेलवे क्रॉसिंग यातायात के लिए खोल दी गईं, जिससे आवागमन सामान्य हो सका। स्टेशन अधीक्षक अमित शुक्ला ने बताया कि खराबी दूर होने के बाद दोनों रेलवे क्रॉसिंग खोल दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें