फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग बंद रहने से परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर अमेठी व गौरीगंज के बीच दोहरीकरण लाइन को दुरुस्त करने के लिए चल रहा काम लोगों की परेशानी का सबब बना है। इस काम की वजह से सोमवार को ताला की रेलवे क्रॉसिंग अधिकांश समय बंद रही।
विज्ञापन

इन दिनों अमेठी और गौरीगंज रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित ताला रेलवे स्टेशन के पास दोहरीकरण ट्रैक की कनेक्टिविटी, सिग्नल सिस्टम की जांच कर उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान ताला की रेलवे क्रॉसिंग अक्सर बंद रहती है।
इसकी वजह से राहगीरों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। घंटों रेलवे क्रॉसिंग पर राहगीर ट्रैक पार करने के लिए इंतजार करते हैं। सोमवार को भी क्रॉसिंग बंद होने से दुपहिया वाहन और चार पहिया वाहन समेत बड़े वाहन ट्रैक पार करने के लिए कतार में खड़े रहे।
विज्ञापन

कुछ देर के लिए क्रॉसिंग खुलने पर लोग एक दूसरे से आगे निकलने की आपाधापी में रहे। कई मर्तबा तो स्थिति झड़प तक पहुंच गई। यह स्थिति राहगीरों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से उपजी है। लोगों ने रेलवे और स्थानीय प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें