फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण बुकिंग अवधि नहीं बढने से रेल यात्री निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर विभाग भले ही यात्री सुविधा बढ़ाने की कोशिश में जुटा है लेकिन यात्री कई सुविधा से वंचित हैं। मुख्यालय पर नए भवन में स्टेशन संचालित होने के बाद विभाग ने आज तक न तो आरक्षण बुकिंग काउंटर की संख्या में वृद्धि की न ही आरक्षण समयावधि में ही विस्तार किया।
विज्ञापन

ऐसे में जहां ट्रेन प्रस्थान के 30 मिनट पहले तक मिलने वाले आरक्षित टिकट बुकिंग की सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही वहीं बुकिंग अवधि समाप्त होने के बाद टिकट निरस्त कराने के लिए दूसरे स्टेशन की परिक्रमा करनी पड़ती है।
जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन भवन उच्चीकृत करने के साथ ही ट्रेन को बेहतर परिचालन करने के लिए विभाग ट्रैक दोहरीकरण व विद्युतीकरण करते हुए सुविधाएं बढ़ाने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन

विभाग की तमाम कोशिश के बावजूद जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर यात्री कई सुविधाओं से वंचित हैं। नए भवन में शिफ्ट होने के बावजूद मात्र एक ही काउंटर पर आरक्षित टिकटों की बुकिंग की जा रही है। दूसरे काउंटर पर आरक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए कंप्यूटर व लिपिक की तैनाती नहीं कर सका है।
इतना ही नहीं सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही आरक्षित टिकटों की बुकिंग हो रही है। आरक्षित टिकटों की बुकिंग की समयसीमा में विस्तार नहीं होने से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। कोरोना काल में यात्रियों को ट्रेन प्रस्थान के 30 मिनट पहले तक आरक्षित टिकट देने की व्यवस्था अन्य स्टेशनों पर है किंतु यहां काउंटर बंद हो जाने से यात्रियों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें