फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छापा मार चार अवैध स्कूल बंद कराए

Wed, 02 Aug 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
स्कूल के बारे में पूछताछ करते विभाग के अ​धिकारी
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। अमान्य विद्यालयों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार को गठित टीम ने गौरीगंज के चार व अमेठी के एक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार स्कूल के पास मान्यता संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने पर सील तो एक स्कूल में कमी मिलने पर नोटिस जारी की है। बच्चों का नजदीकी स्कूल में प्रवेश कराया गया है। मंगलवार को बीईओ अमेठी हरिओम तिवारी, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अनिरुद्ध शुक्ल व संजीव सिंह की टीम ने गौरीगंज के श्री संजय प्रताप सरस्वती विद्या मन्दिर पहुंची तो पता चला कि विद्यालय को अस्थायी मान्यता जिस भवन पर दी गई है, स्कूल अलग मानक के विपरीत भवन में संचालित हो रहा है। इसके बाद टीम ने स्कूल का संचालन बंद कराते हुए पंजीकृत 56 बच्चों का नामांकन प्राथमिक स्कूल, सैंठा में कराया।
विज्ञापन

यहां से निकल कर टीम गौरीगंज के मां दुर्गे आदर्श शिक्षण संस्थान पहुंची। स्कूल के पास मान्यता संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। यहां पर छप्पर में स्कूल संचालित मिला। स्कूल को बंद कराते हुए पंजीकृत 14 बच्चों को नजदीकी स्कूल में नामांकन कराने के निर्देश बीईओ गौरीगंज को दिया। इसके बाद टीम गौरीगंज के चिल्ड्रेन एकेडमी पहुंची। यहां भी स्कूल की मान्यता नहीं होने पर स्कूल संचालन बंद करा पंजीकृत 62 बच्चों को प्रवेश परिषदीय स्कूल में कराने का निर्देश दिया।

गौरीगंज के एसकेएम शिक्षण संस्थान में टीम को विद्यालय की अस्थायी मान्यता होने का मामला प्रकाश में आया। मान्यता के बावजूद आरटीई मानक के अनुसार शिक्षक नहीं मिले। टीम ने प्रबंधक को नोटिस जारी कर विद्यालय की मान्यता को स्थायी मान्यता कराए जाने व शिक्षण कार्य के लिए मानकानुसार शिक्षक रखे जाने को कहा। टीम अमेठी ब्लॉक के सिटी एकेडमी स्कूल पहुंची। स्कूल की मान्यता नहीं मिली तो अमान्य विद्यालय छप्पर में संचालित होता मिला।
विज्ञापन

टीम ने विद्यालय का संचालन बंद करा नामांकित 42 बच्चों का प्रवेश नजदीकी परिषदीय स्कूल में कराने का निर्देश दिया। टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर बीएसए को जल्द सौंपेगी। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि अमान्य स्कूल पर कार्रवाई के लिए जांच अभियान जारी रहेगा। अमान्य स्कूल बंद कराते हुए बच्चों का प्रवेश नजदीकी स्कूल में कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद अमान्य स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें