फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मार्निंग वाॅक पर निकली युवती का मंगलसूत्र छीना

Wed, 02 Aug 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज कस्बे में मंगलवार की सुबह मार्निंग वॉक पर निकली युवती के गले से मंगलसूत्र की छिनैती का मामला प्रकाश में आया है। युवती के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मोहनगंज थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी मुन्ना पासी की बेटी बिंदू मार्निंग वाॅक करने निकली थी। वापसी में घर जाते समय रास्ते में फूल तोड़ रही थी, तभी बदमाश ने युवती के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। युवती ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर बदमाश को अपने साथ ले गई। बदमाश की पहचान थानाक्षेत्र के आशापुर रूरू गांव निवासी जसीम के रूप में हुई। एसएचओ धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें