फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने अमेठी से 15 सालों तक तथाकथित रिश्ता जोड़ा : स्मृति

Mon, 22 Apr 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। केन्द्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने रविवार को एक बार फिर राहुल गांधी को निशाने पर लिया। कहा कि 26 तारीख को वायनाड में वोटिंग के बाद गांधी परिवार का काफिला अमेठी आएगा। यहां से राहुल गांधी ने 15 साल तक तथाकथित रिश्ता जोड़ा था, जिसे वह तोड़कर वायनाड चले गए।
विज्ञापन

15 सालों तक अमेठी के लोगों ने एक लापता सांसद को ढोया। अब 26 अप्रैल के बाद अमेठी आएंगे और नया रिश्ता बनाएंगे। अमेठी विधानसभा के रणवीरनगर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांधी परिवार हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करता है। राहुल पहले अमेठी को अपना परिवार बताते हैं, फिर वायनाड को। अब अमेठी बदल रही है। किसी के बहकावे में नहीं आने वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें