फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वसूली करने गई टीम के सिपाहियों ने कर्जदार को डंडों से पीटा

Thu, 19 Dec 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एक बैंक कर्जदार के यहां टीम के साथ वसूली करने पहुंची टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने कर्जदार व उसके पिता की डंडों से पिटाई कर दी और कर्जदार को गाड़ी में बैठाकर ले गए। इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे मामला सुर्खियों में आ गया। हालांकि वायरल वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन





तिलोई तहसील क्षेत्र के बतिया गांव निवासी रेहान लंबरदार ने ईंट-भट्ठे के लिए 36 लाख रुपये का ऋण लिया था। लेकिन धीरे-धीरे किसी कारणवश भट्ठा बंद हो गया है। ईंट-भट्ठा बंद होने के बाद रेहान द्वारा सेटलमेंट का वाद सेल टैक्स विभाग में दायर किया गया। यह मामला अभी विचाराधीन है। करीब एक सप्ताह पूर्व तिलोई तहसीलदार अभिषेक यादव संग्रह अमीन और पुलिसकर्मियों को लेकर रेहान के घर पहुंचे थे। जहां कर्ज जमा करने को लेकर बहस होने लगी।


इसी बीच मौके पर मौजूद संग्रह अमीन और पुलिसकर्मी ने रेहान और उनके बेटे रिजवान पर लात-घूसों व डंडों से हमला कर दिया। पुलिसकर्मी रेहान के बेटे को घसीटते हुए तहसीलदार की गाड़ी में बैठाकर लेकर चले गए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन



तहसीलदार अभिषेक यादव ने कहा कि राजस्व टीम वसूली करने गई थी। जहां रिजवान के पिता रेहान की ओर से टीम के साथ अभद्रता व धक्का-मुूक्की की गई। इसके बचाव में होमगार्ड की ओर से कार्रवाई की गई। किसी का भी उत्पीड़न नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें