फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने भेजी और बचाव सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोरोना महामारी के बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की निगाहें लगातार अपने पुराने संसदीय क्षेत्र अमेठी पर लगी हैं। तीन दिन पूर्व बड़ी संख्या में खाद्य सामग्री, मास्क और सैनिटाइजर भेजने के बाद राहुल गांधी ने एक बार फिर 20 हजार मास्क, 10 हजार सैनिटाइजर व 10 हजार साबुन भेजकर उसे लोगों में वितरित कराने को कहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्र सरकार की ओर से चल रही कोशिशों के बीच अमेठी के जरूरतमंदों की मदद में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी पीछे नहीं हैं। राहुल गांधी ने महामारी से जूझ रहे लोगों को सुरक्षित रखने के लिए शनिवार को 12 हजार शीशी सैनिटाइजर, 20 हजार थ्री लेयर मास्क तथा 10 हजार पीस साबुन अमेठी भेजा था।
शनिवार के बाद सोमवार को राहुल गांधी ने एक बार फिर 20 हजार थ्री लेयर मास्क, 10 हजार सैनिटाइजर व 10 हजार पीस साबुन भेजा है। इस सामग्री को लोगों में वितरित कराने को कहा गया है। गौरतलब होगा कि लॉकडाउन घोषित होने के बाद राहुल गांधी ने अमेठी के जरूरतमंद लोगों के लिए एक ट्रक चावल व एक ट्रक गेहूं अमेठी भेजा था। राहुल गांधी ने इन सामग्रियों के वितरण की जिम्मेदारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल को सौंपी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि संसदीय क्षेत्र के सभी 19 ब्लॉकों में प्रति दिन खाद्यान्न की 100-100 किट जरूरतमंद को दी जा रही है। सिंघल ने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से शुरू किया गया। बचाव व राहत सामग्री का वितरण कोरोना की समाप्ति तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें